फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो नवंबर से अनूपशहर रूट पर बढ़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के रोडवेज बस अड्डे से कार्तिक पूर्णिमा को लेकर अनूपशहर के लिए दो नवंबर से बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। कार्तिक मेले के लिए बुलंदशहर डिपो की करीब 30 बसों का संचालन होगा। वहीं, नरौरा व अहार गंगाघाट के लिए भी यात्रियों की संख्या के आधार पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं को गंगाघाट तक आने-जाने के लिए बुलंदशहर डिपो से भी इस बार रोडवेज बसों का संचालन होगा। वर्तमान में प्रत्येक एक घंटे पर रोडवेज बस का अनूपशहर के लिए संचालन हो रहा है। जो दो नवंबर से बढ़ने लगेगा। दो नवंबर से बुलंदशहर डिपो से अनूपशहर के लिए संचालित होने वाली बस के समय में परिवर्तन किया जाएगा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर अनूपशहर के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। नरौरा एवं अहार गंगाघाट के लिए यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों का संचालन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें