फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलने लगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस भर्ती परीक्षा 30 व 31 को होगी। इसके लिए परीक्षा स्पेशल बसों का संचालन बृहस्पतिवार शाम से शुरु कर दिया गया। जो 31 अगस्त की रात तक जारी रहेगा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 75 बसें लगाई गई हैं। मथुरा, बागपत, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जाने वाले अभ्यर्थी सदर तहसील के पास बने नए बस अड्डे पर और बिजनौर, मुरादाबाद, गढ़, गाजियाबाद एवं कौशांबी के लिए पुराने बस अड्डे से रवाना किए जाएंगे। संबंधित रूट पर जाने की सूचना परीक्षा केंद्रों पर भी चस्पा करा दी गई हैं। अभ्यर्थियों को निशुल्क सफर करने के लिए प्रवेश पत्र की छायाप्रति परिचालक को जमा करनी होगी और आधार कार्ड दिखाना होगा। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें