फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनूपशहर से महाकुंभ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
इने
विज्ञापन
अनूपशहर और जहांगीराबाद से महाकुंभ जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से बुधवार को अनूपशहर से प्रयागराज के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई। बस को क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जहांगीराबाद से बस रवाना होगी। प्रयागराज में 12 जनवरी से महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा हैं। जहांगीराबाद और अनूपशहर से प्रयागराज के लिए कोई सुविधा न होने पर लोगों ने क्षेत्रीय विधायक से मांग की। क्षेत्रीय विधायक ने अनूपशहर और जहांगीराबाद से प्रयागराज के लिए रोडवेज बस सेवा की मांग की।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम दिनेश सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अनूपशहर से प्रयागराज जाने के लिए 857 रुपये और जहांगीराबाद से 929 रुपये का किराया निर्धारित किया है। दोनों जगह से प्रतिदिन शाम चार बजे प्रयागराज के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें