फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार कारोड़ से सड़कों, नाले नालियों का किया जाएगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। जल्द ही सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत के सभी गांवों में यातायात ओर बेहतर हो जाएगा। वहीं ग्रामीणों को जलभराव की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्राम पंचायत द्वार सभी गांवों में सड़कों, नाले, नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान शशि देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाली सभी दस गांवों में चार करोड़ की लागत से सड़कों, नाले, नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़कों के निर्माण से जहां यातायात बेहतर होगा। वहीं नाले, नालियों के निर्माण से ग्रामीणों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सिकंदराबाद देहात ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गांव
नया गांव, सुखलालपुर, मंसूकगढ़ी, गफूरगढ़ी, फूलसिंह गढ़ी, रामलाल गढ़ी, हीरालाल गढ़ी, छासियागढ़ी, माधोगढ़ी, मुकंदगढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें