फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पॉश कालोनी में पाइप लाइन बिछाकर नहीं बनाई सड़क, लोग परेशान

विज्ञापन
यमुनापुरम कालोनी में गंदगी और जर्जर सड़कों को लेकर रोष प्रकट करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। यमुनापुरम कालोनी में पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क का निर्माण नहीं किया गया। जिस वजह से सड़क पर मिट्टी फैली हुई है। इसके अलावा नालियां भी बदहाल हैं। खाली प्लॉट में पानी भरा हुआ है और घरों में सीलन आ रही है। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण और पानी की निकासी के लिए इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन

यमुनापुरम कालोनी पॉश कालोनियों में से एक है। कालोनी में करीब पांच हजार लोग रहते हैं। इसके बाद भी स्थिति यह है कि कालोनी केवल कागजों में ही पॉश है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण मौके पर कालोनी की स्थिति मलिन बस्ती जैसी हो गई है। लोगों का कहना है कि कालोनी में पेयजल लाइन बिछाने के बाद करीब डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन ठेकेदार ने निर्माण तो दूर, सड़कों को समतल तक नहीं किया है। जिसके चलते आए दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते हल्की बारिश में ही सड़कों पर कीचड़ हो जाता है। कालोनी के डी ब्लॉक निवासी रतन पाल सिंह ने बताया कि यमुनापुरम शहर की सबसे बदहाल कालोनी बन चुकी है। मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि कालोनी में न तो नाली सफाई की ओर ध्यान न दिया जाता है और न ही कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग की जाती है। जिसके चलते मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पानी निकासी के उचित इंतजाम न होने के कारण खाली प्लॉटों में पानी भरता है और इससे घरों में सीलन आ रही है। जिसके चलते घऱों में लगी अलमारियां तक खराब हो चुकीं हैं। लोगों ने कहा कि पूर्व में शिकायत की गई तो अधिकारी मौके पर आए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मौके पर प्यारे लाल जाटव, उमेश कौशिक, वीरेंदर सिंह, सतेंद्र चौधरी, सुभाष यादव, पवन यादव, भोजवीर सिंह, नरेंद्र तोमर, राम स्वरुप, धर्मेंद्र सोलंकी, सुदीप शर्मा, मोहनलाल अग्रवाल, देशराज, संजय शर्मा, छत्तरपाल सिंह मौजूद रहे।

Iलोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। ठेकेदार ने सड़क अभी तक क्यों नहीं बनाई, इसके लिए पत्र लिखा जाएगा। जल्द ही कीटनाशक का छिड़काव, फॉगिंग और सफाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। - डा. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिकाI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें