फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनापुरम में सड़क धंसने से बंद हुआ आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापुरम में सड़क धंसने से बंद हुआ आवागमन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर की पॉश कालोनी यमुनापुरम के मुख्य मार्ग में सीवर लाइन के लीकेज और वजन से पेयजल लाइन टूट गई। बड़े पैमाने पर जमीन में पानी जाने के कारण देखते ही देखते मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। सड़क धंसने के कारण दोनों ओर से आवागमन बंद हो गया और लोगों को गलियों से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा।
नगर क्षेत्र में 386 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। लाइन बिछाने के बाद करीब 20 हजार घरों के कनेक्शन किए गए हैं। सीवर लाइन अभी पूरी क्षमता से चालू नहीं हुई है। इसी बीच पॉश कालोनी यमुनापुरम में बिछाई गई सीवर लाइन की लीकेज के कारण, लाइन के नीचे से मिट्टी खिसकी और पेयजल की मुख्य लाइन टूट गई। पहले तो जल निगम और नगर पालिका के अधिकारी एक-दूसरे पर कार्य को ठीक करने के लिए वार्ता करते हुए दिखे, लेकिन पेयजल लाइन टूटने पर नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन की मरम्मत शुरू कराई। अधिकारियों के मुताबिक 110 एमएम पीवीसी और 250 एमएम डीआई राइजिंग मेन लाइन टूटने के कारण नगर पालिका को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्यारेलाल जाटव ने मामले में डीएम को शिकायत देकर सीवर लाइन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। डीएम ने मामले में एडीएम प्रशासन को जांच सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक-दूसरे पर फोड़ते रहे सड़क धंसने का ठीकरा
यमुनापुरम में सड़क धंसने का ठीकरा नगर पालिका और जल निगम के अधिकारी एक-दूसरे पर फोड़ते रहे। जल निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पेयजल लाइन टूटने के कारण सड़क धंसी है, जबकि नगर पालिका अधिकारियों का दावा है कि सीवर लाइन लीकेज के कारण पाइप का सपोर्ट खत्म हुआ और दबाव के कारण सीवर लाइन टूट गई।
ठेकेदार का नहीं हुआ भुगतान, कनेक्शन नहीं हुए पूरे
शहर में करीब 32 हजार घरों और दुकानों को सीवर लाइन कनेक्शन दिए जाने हैं। अब तक करीब 20 हजार घरों को ही कनेक्शन दिए गए हैं। ठेकेदार को भुगतान न होने की स्थिति में कनेक्शन देने का कार्य बंद है।
सीवर लाइन लीकेज के कारण मैनहोल के पास पानी जाता रहा और मिट्टी धंस गई। इससे पेयजल लाइन पर दबाब आया और लाइन टूट गई है। कर्मचारी भेजकर लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। - मनोज गर्ग, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन

सीवर लाइन के कारण सड़क नहीं धंसी है। नगर पालिका की पेयजल लाइन टूटी है, जिससे सड़क धंसी है। नगर पालिका की टीम ही इसे ठीक कर रही है। - आशीष कुमार खेवरिया, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें