बुलंदशहर। नगर पालिका के वार्ड-18 में 32.30 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग रोड और नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने टेंडर जारी कर दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड-18 के देवीपुरा स्थित जयप्रकाश किराना स्टोर से श्मशान घाट की सड़क काफी खराब हो रही थी। इसके चलते लोग बार-बार इस रोड के निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके अलावा नालियों से भी पानी निकासी ठीक से नहीं हो रही थी। समस्या के निदान के लिए सड़क और नाली निर्माण के लिए 32.30 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। संवाद