फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे कंटेनर से टकराई कार, एक मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे किनारे कंटेनर से टकराई कार, एक मौत, पांच घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-91 बाईपास पर शुक्रवार की सुबह खड़े कंटेनर से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया। तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
मरजादपुर जीसुखपुर जनपद एटा निवासी उमेश बाबू (40), कमलेश (35), मुकेश राजपूत (40), चाचरमऊ पोस्ट बादशाहपुर बागवाला एटा निवासी उपेंद्र कुमार तोमर (32), रतन कुमार, सुराया फिरोजाबाद निवासी दानवेंद्र सिंह (32) आपस में दोस्त हैं। बताया गया कि सभी लोग किसी काम से गाजियाबाद गए थे। बृहस्पतिवार की रात वे कार से लौट रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब वह सिकंदरबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 बाईपास पर वेयर हाउस के पास पहुंचे तो खड़े कंटेनर से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सभी लोग कार में फंस गए। उनकी चीख पुकार सुनकर सुनकर पास में मौजूद वेयर हाउस में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उन्हें कार से निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सिकंदराबाद सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय कमलेश चालक के बराबर वाली सीट पर बैठा हुआ था। वहीं अन्य घायलों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने कंटेनर और स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद से कंटेनर चालक फरार है। बताया कि कंटेनर में एक इलेक्ट्रानिक कंपनी का सामान भरा हुआ था। जिसे वह वेयर हाउस में उतारने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि हादसे में घायल कमलेश की मौत हो गई है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। कंटेनर और स्कार्पियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें