फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विलाप करते मृतक श्रीपाल के परिजन। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़कों हादसों में दो लोग की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा देवी मंदिर निवासी श्रीपाल (60) पुत्र गिरवर किराए पर बुग्गी चलाने का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे थे। सिकंदराबाद बुलंदशहर मार्ग पर पावन कुटीर के पास सामने से आ रहे कार चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में श्रीपाल को गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। श्रीपाल की दुर्घटना में मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी हवलदार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्राम नौनौरा थाना सनी सैदपुर जिला सीतामढ़ी बिहार निवासी लक्ष्मणदास पुत्र बृजनंदनदास ने बताया कि उसका भाई उमेश (50) औद्योगिक क्षेत्र में ठेकेदार के अंडर में फैक्ट्रियों में मजदूरी पर लोडिंग कराने का काम करता है। शुक्रवार को वह औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर चौराहे के पास सर्विस रोड से साइकिल से जा रहा था। जोखाबाद फ्लाई ओवर के पास हाईड्रा के चालक ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी परवेज चौधरी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें