फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद । कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उसका भाई ज्ञानेंद्र पुत्र जयपाल इलैक्ट्रीशियन था। उसने गांव निवासी धमेंद्र उर्फ धर्मी पुत्र जयकरण के साथ गाजियाबाद में ठेका ले रखा था। बताया गया कि बुधवार को वह और धर्मी बाइक से गाजियाबाद से गांव लौट रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र में ओरियंट फैक्ट्री के पास ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ज्ञानेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोटकर फरार हो गया। बताया गया कि मृतक के दो बेटे और बेटी है। ज्ञानेंद्र की मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें