खाई में पलटी रोडवेज बस, ड्राइवर की मौत, 10 यात्री घायल
बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में गांव से शिवाली के निकट रविवार देर शाम रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में बस के चालक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। जिलाधिकारी व एसएसपी ने मौके पर निरीक्षण किया। घायलों में पीईटी के कुछ परीक्षार्थी भी हैं।
बुलंदशहर से एक रोडवेज बस रविवार देर शाम अनूपशहर जा रही थी। बस जब जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवाली के निकट पहुंची तो उसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत होने के बाद बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में बस में सवार ड्राइवर समेत 10 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रोडवेज बस के ड्राइवर गजेंद्र सिंह निवासी गांव बरौली थाना अनूपशहर को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद डीएम सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार के लिए निर्देश दिए। वहीं अनूपशहर विधायक संजय शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
ये है घायलों को सूची
1. कौशल वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला पोखर थाना अनूपशहर
2.बुलबुल निवासी गांव धरपा थाना खुर्जा देहात
3. मीरा कुशवाहा निवासी गांव आहार गेट थाना अनूपशहर
4. रेनू शर्मा निवासी दिल्ली गेट अनूपशहर
5. शिवम शर्मा निवासी देहली गेट अनूपशहर
6. विशाखा निवासी गांव का कटियावली थाना जहांगीराबाद
7.गंगू निवासी गांव सलामतपुर थाना अनूपशहर
8.धर्मवीर निवासी गांव नगला बजेड़ा थाना जहांगीराबाद
9.राजू निवासी नेहरू गंज थाना अनूपशहर
10.चिंटू निवासी जालौर थाना जहांगीराबाद
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवाली के निकट देर शाम रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में जा पलटी। हादसे में 10 यात्री घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में रोडवेज चालक की मौत हुई है। - सीपी सिंह डीएम बुलंदशहर