फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर सलेमपुर की मढै़या के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद चालक कार लेकर बुलंदशहर की ओर भाग गया। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी चालक कार को मामन चौकी के पास छोड़कर भाग गया। घटना के संबंध में मृतक की पुत्री ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उटरावली निवासी अफसर (48) खेतीबाड़ी करते थे। शुक्रवार सुबह वह अपने पुत्र शोएब (20) के साथ बुलंदशहर किसी कार्य से गए थे। वापस लौटते समय सलेमपुर की मढै़या के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस ने आरोपी कार चालक का पीछा किया। आरोपी चालक कार को बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मामन चौकी के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस कार को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। मृतक की पुत्री रूबी की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे ने छीन लिया परिवार का मुखिया
सड़क दुर्घटना में अफसर और उसके पुत्र शोएब की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अफसर की मौत के बाद जहां पांच बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठ गया। वहीं परिवार की कमाई का सहारा बनने जा रहा भाई का सहारा भी छिन गया। पेशे से किसान अफसर के 6 बच्चों में सबसे बड़ी रूबी है, जो वर्तमान में सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शिकारपुर से बीएड की पढ़ाई कर रही है। वहीं दूसरे नंबर का बेटा शोएब भी बहन के साथ ही श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय से बीएड की पढ़ाई कर रहा था। शोएब की मां गुलशन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें