फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार अधिवक्ता को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार अधिवक्ता को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार एक अधिवक्ता को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशीला विहार निवासी केदार सिंह पुत्र मवासी लाल ने शनिवार देर शाम नगर कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका पुत्र मधुकर मनोज अधिवक्ता हैं। शनिवार को वह किसी काम से स्कूटी लेकर हापुड़ गए थे, जहां से वह शाम को वापस लौट रहे थे। बताया गया कि जब वह मेरठ रोड पर राधिका एंक्लेव के निकट पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल है। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही ट्रक चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें