फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बकाया गन्ना भुगतान के लिए रालोद ने घेरा डीसीओ कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। किसानों का चीनी मिलों पर चल रहा बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीसीओ ब्रजेश पटेल को दिया गया। सभी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान के नेतृत्व में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

पंकज प्रधान ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। रालोद किसानों के साथ है और उनके हक के लिए हर तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार है। चीनी मिलों ने अभी तक किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। इसके विरोध में ही जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रालोद की मांग है कि चीनी मिलों से त्वरित बकाया गन्ना भुगतान कराया जाए। यदि मिल भुगतान नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
बकाया गन्ना भुगतान ब्याज समेत किया जाए। आगामी अक्तूबर माह में गन्ना पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। रालोद की प्रदेश सरकार से मांग है कि गन्ना किसानों का भुगतान चीनी मिलों से 14 दिन के भीतर कराने के कड़े निर्देश जारी किए जाएं। ऐसा न हो कि आगे भी किसानों को बकाया गन्ना भुगतान के भटकना और इंतजार करना पड़े। यदि ऐसा हुआ तो रालोद सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

रालोद की मांग है कि आगामी पेराई सत्र में गन्ने की खरीद क्रय केंद्रों पर नियमानुसार कराई जाए, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर सुनील चरौरा, प्रो. भीष्म सिंह, डा. मांगेराम, माजिद चौधरी, श्रीपाल सिंह, रहीश अव्वासी, नईम मंसूरी, भवतोष तेवतिया, रोहित चौधरी, गजेंद्र सिंह, देशराज सिंह, योगेश शर्मा, राशिद राणा और अश्विनी कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें