फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजवाना अब रिंकी है: कोमल के प्यार में तोड़ दी मजहब की दीवार, नाम-धर्म बदलकर रचाई शादी; देखें विवाह का Video

Thu, 08 Jan 2026 10:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा

सार

दोनों का विवाह आर्य समाज मंदिर में हुआ, जिसमें पुरोहित ने पूरी रस्म के साथ विवाह कराया और इसका वीडियो व फोटो लिया गया।
विज्ञापन
कोमल से शादी कर रिजवान बनी रिंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा में गांधी मार्ग स्थित आर्य समाज मंदिर में युवक से विवाह कर रिजवाना ने हिंदू धर्म अपनाया। साथ अपना नाम बदलकर रिंकी रख लिया। आर्य समाज के सदस्य और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने रिंकी का कन्यादान किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

पहले नाम बदला फिर धर्म
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने बताया कि बुलंदशहर जिले के एक थाना क्षेत्र की निवासी 21 वर्षीय रिजवाना और गौतमबुद्धनगर निवासी युवक कोमल शर्मा दोनों प्रेम करते हैं। दोनों एक साथ विवाह करना चाहते थे, लेकिन रिजवाना मुस्लिम धर्म से थीं। ऐसे में रिजवाना ने पहले अपना नाम और धर्म बदला और फिर हिंदू रीति रिवाज के साथ कोमल से विवाह किया। 
विज्ञापन

एसएसपी के सामने दिए रिजवाना ने बयान
दोनों का विवाह आर्य समाज मंदिर में हुआ, जिसमें पुरोहित ने पूरी रस्म के साथ विवाह कराया और इसका वीडियो व फोटो लिया गया। सुनील सोलंकी ने बताया कि इसके संबंध में रिजवाना ने एसएसपी के समक्ष बयान दिए हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें