महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर इलाके में पति के दूसरे निकाह से क्षुब्ध रिहाना ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल रिहाना को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस मौके पर मौजूद है। वह महिला को बचाने का प्रयास करती नजर आ रही है। 7 साल पहले निसंतानता के चलते रिहाना के पति इमरान ने दूसरा निकाह किया था।
पति-पत्नी के बीच लंबे समय से कोर्ट में मामला चल रहा है। कल ही कोर्ट से तारीख करके रिहाना लौटी थी।