बुलंदशहर। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के बैनर तले बुधवार को राजेबाबू पार्क में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि पेंशनर्स 10 अप्रैल को मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करेंगे और डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा जाएगा। परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्माऔर महासचिव पूरन चंद शास्त्री ने बताया कि इस धरना-प्रदर्शन में पेंशनर्स का शक्ति प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को एक वार्षिक वृद्धि का लाभ दिया जाए। साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली समेत अन्य मांग भी शामिल हैं। बैठक में संयुक्त मंत्री धर्मपाल शर्मा, संगठन मंत्री होमवीर सिंह, कोषाध्यक्ष चिरंजी लाल, कालीचरन शर्मा, असगर अली और महेंद्र आदि पेंशनर्स शामिल रहे। संवाद