फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती रह गई रिटायर्ड शिक्षिका, ताले तोड़ चोर ले गए लाखों के जेवर

Wed, 22 Jun 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला आदर्श नगर में एक शिक्षिका अपने घर से ग्राउंड फ्लोर पर कमरे में सोती रह गई और चोर पहले फ्लोर के कमरों के ताले तोड़कर 11 लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया ।
विज्ञापन

वारदात सोमवार आधी रात हुई।

मोहल्ला आदर्श नगर निवासी रिटायर्ड शिक्षिका शीला देवी ने बताया कि उनका बेटा अभिनव शर्मा, पुत्रवधु शुभप्रिया दो दिन पूर्व मथुरा घूमने के लिए गए थे। शीला देवी के अनुसार अभिनव जापान में शोध कार्य कर रहा है। वह दो दिन पूर्व जापान से आया था और उसकी पुत्रवधु शुभप्रिया लखनऊ में शोध कार्य कर रही है।

मकान के ऊपर के हिस्से में ताला लगा हुआ था । और वह नीचे के कमरे में सोई हुई थी। चोरी का पता तब चला, जब उसके पुत्र व पुत्रवधु देर रात डेढ़ बजे मथुरा से लौटे। ऊपर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और 30 तोले सोने के जेवर और 10 हजार रुपये गायब थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया ।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण मंदिर से घंटा चोरी
बुगरासी(ब्यूरो)। चोरों ने रवानी कटीरी रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से घंटा चोरी कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। मंदिर के केयरटेकर जयपाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह प्रतिदिन की भांति विधिवत पूजन कर मंदिर का मुख्य द्वार बंद किया गया था। शाम को जब मंदिर में पुन: पूजन का समय हुआ, तब मंदिर से पीतल का घंटा गायब था। मंदिर में हुई दिनदहाड़े चोरी से लोग सकते में हैं।

चूड़ी कारोबारी के मकान में चोरी
जहांगीराबाद(ब्यूरो)। बदमाशों ने एक चूड़ी कारोबारी के बंद मकान का ताला तोड़कर 1.80 लाख रुपये और जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार को नगर में चूड़ी कारोबारी ओमप्रकाश प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पूरा परिवार शनिवार को रिश्तेदारी में जेवर गया था। उनके पीछे चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे एक लाख अस्सी हजार रुपये और सोने-चांदी की चेन, कुंडल, अंगूठी चुराकर ले गए। सुबह दूध लेने जा रहे आसपास के लोगों ने मकान का दरवाजा खुला देखा तो पुलिस और व्यापारी को सूचना दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें