फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए सेवानिवृत्त मिल अधिकारी

सार

जहांगीराबाद के गायत्री नगर निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी अमरजीत सिंह के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एक ठग ने खुद को पुराना मित्र बताकर उनसे यूपीआई के जरिए 45 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीराबाद। कस्बे के गायत्री नगर निवासी निजी मिल से सेवानिवृत्त अधिकारी अमरजीत सिंह के खाते से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को उनका पुराना परिचित बताकर विश्वास में लिया और यूपीआई के जरिए 45 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन और कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन

पीड़ित अमरजीत सिंह ने बताया कि 14 सितंबर की शाम करीब सात बजे एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और खुद को उनका पुराना मित्र मोनी शंकर शर्मा बताया। बातचीत में ठग ने पुराने दिनों की चर्चा छेड़कर विश्वास हासिल किया और फिर किसी आपात स्थिति का हवाला देकर पैसे की मांग की। विश्वास में आकर अमरजीत सिंह ने ठग द्वारा बताए गए नंबर पर यूपीआई के जरिए क्रमश: 2 हजार, 8 हजार, 10 हजार, 5 हजार और अंत में 20 हजार रुपये भेज दिए।
इस तरह कुल 45 हजार रुपये उनके खाते से ट्रांसफर हो गए। बाद में जब उन्होंने असली मोनी शंकर शर्मा से संपर्क किया, तो मालूम हुआ कि न तो उसने कोई फोन किया और न ही पैसे मांगे। साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी बदल चुका था। धोखाधड़ी का एहसास होते ही अमरजीत सिंह ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली जाकर भी तहरीर दी। सीओ अनूपशहर रामकरण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें