फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जलभराव से मोहल्लेवासी परेशान, रास्ता बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। जलभराव से परेशान मोहल्लेवासियों ने रास्ते को बनवाने की मांग की है। लोगों ने नगर पालिका ईओ को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर पांच जैनब पैलेस के पीछे 20 फुटा रोड निवासी समसू, आरिफ, मोहसिन, मुरसलीन, चुन्नू, मुमताज, मंतशा आदि ने बताया कि उनके मोहल्ला को जाने वाली गली कच्ची है। बारिश में गली में पानी भरने के कारण उनका आना-जाना मुश्किल हो जाता है। मोहल्लेवासियों, स्कूली बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, पानी के निकल जाने पर कीचड़ और फिसलन होने से स्कूली बच्चे व अन्य लोग फिसलकर गिरते रहते हैं। वाहन चालक अक्सर हादसों का शिकार होते रहते हैं। बहुत से वाहन चालक घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों के फिसलन के कारण कीचड़ में गिरने से वो स्कूल तक नहीं जा पाते हैं। काफी समय से वह गली को बनवाने की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर वह सभासद, नगर पालिका अफसरों को कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। सभासद से पूछने पर उन्हें बताया जाता है कि गली के निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। मगर आज तक भी गली का निर्माण नहीं कराया गया। पानी से होकर गुजर रहे मोहल्लावासियों में गली का निर्माण नहीं होने से आक्रोश है। ईओ शिवराज ने बताया कि गली का पानी निकलवा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें