फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चस्पा होगी आरक्षण सूची

Thu, 11 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
CHUNAV
विज्ञापन
वार्ड आरक्षण पर मुहर लगाने के लिए एडीएम प्रशासन ने पत्रावलियों को डीएम के पास भेज दिया है। बृहस्पतिवार को वार्ड आरक्षण की सूची नगर निकायों में चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर पिछले तीन दिनों से नगर निकायों में वार्ड वार जातिगत आरक्षण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर माथापच्ची की जा रही थी।

कई निकाय अफसरों ने त्रुटिपूर्ण आरक्षण सूचियां एडीएम प्रशासन को सौंप दी थीं। एडीएम प्रशासन ने त्रुटियों को दूर करने के बाद आरक्षण पत्रावलियों को डीएम के पास भेज दिया। सूत्रों का कहना है कि डीएम ने भी आरक्षण पत्रावलियों पर मुहर लगा दी है।

एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि अनंतिम सूची पर यदि किसी को आपत्ति है तो वह दर्ज कराएं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। एडीएम प्रशासन ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूची चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार
निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार है। वार्ड सभासद के लिए भी लोग टिकट के लिए दमखम दिखा रहे हैं। एक-एक वार्ड में 10-10 दावेदारों ने बायोडाटा सौंपा है।
विज्ञापन


कहां कितने वार्ड
नगर निकाय    वार्ड    
बुलंदशहर    37        
खुर्जा    25        
सिकंदराबाद    25        
अनूपशहर    25        
शिकारपुर    25        
डिबाई    25        
गुलावठी    25        
नगर निकाय    वार्ड    
औरंगाबाद    15        
खानपुर    12        
बीबीनगर    10        
नरौरा    15        
छतारी    11        
पहासू    13        
ककोड़    10       
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें