फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सपा नेता की आत्महत्या में पत्नी सहित पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
खुर्जा के नेहरूपुर निवासी मृतक सोहित का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो
विज्ञापन
खुर्जा। नेहरुपुर निवासी सपा नेता सोहित को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पत्नी तमन्ना, उसके तीन भाई व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को सोहित ने आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने दो वीडियो वायरल किए थे जिसमें उन्होंने पत्नी पर धोखा व अवैध संबंध के आरोप लगाए थे। शनिवार को सोहित के भाई रोहित ने तहरीर दी।
रोहित ने बताया कि उनके भाई सोहित (29) समाजवादी पार्टी की आंबेडकर वाहिनी में प्रदेश सचिव व बूथ सेक्टर प्रभारी थे। वह घर पर ही बच्चों को कोचिंग पढ़ाते थे। दो साल पहले उन्होंने अपनी प्रेमिका तमन्ना के साथ बुलंदशहर न्यायालय में विवाह किया था। इसके बाद दोनों बुलंदशहर ही रहते थे। शादी से तमन्ना के परिवार वाले खुश नहीं थे और वह दोनों का तलाक कराना चाहते थे। इसी के चलते उन्होंने तमन्ना को सोहित के गांव नेहरुपुर जाने से रोक दिया था। ऐसे में सोहित कुछ दिन नेहरुपुर तो कुछ दिन बुलंदशहर में पत्नी के साथ रहते थे।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे कमरे में सोहित का शव फंदे से लटका मिला था। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि रोहित की तहरीर पर तमन्ना, उसके भाई अभय, जतिन, मोनू और पिता रामेश्वर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें