फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक का खतना कराने के मामले में गौतमबुद्धनगर में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का खतना कराने के मामले में गौतमबुद्धनगर के थाना फेस टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ककराला गौतमबुद्धनगर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट सोशल मीडिया व ट्विटर के माध्यम से मिली जानकारी पर उप निरीक्षक विपिन कुमार ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने बताया है कि सोशल मीडिया पर उन्हें जानकारी मिली एक युवक का प्रेमिका के परिजनों ने बेहोश करके खतना करा दिया है और धर्म परिवर्तन कराने का दबाव डाल रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट में युवती के परिजनों के नाम व पते अज्ञात बताए है। जबकि गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कहा था कि वह नोएडा में नौकरी करता है। वहीं पर उसकी दोस्ती दूसरे समुदाय की एक युवती से हुई। युवती ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर उसने कहा कि अपने घर वालों से शादी की अनुमति ले लो। युवती ने अपने परिजनों से बात की, लेकिन पहले तो उन्होंने मना कर दिया। बाद में युवती के दबाब के चलते युवती के परिजन शादी को मान गए। जिस पर युवती ने फोन करके परिजनों से बातचीत करने के लिए उसे अपने घर नोएडा के एक गांव में बुला लिया। वह उनके घर पहुंच गया। युवक के अनुसार युवती के परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की और एक डॉक्टर को बुलाकर उसे बेहोशीे का इंजेशन देकर बेहोश कर दिया। आरोपी उसे एक अस्पताल ले गए तथा वहां पर उसकी मर्जी के विरूद्ध उसका खतना करा दिया। उसे अस्पताल में और घर पर जबरन बंधक बनाकर रखा गया और धर्म परिवर्तन करने के लिए उस पर दबाव बनाया गया। युवक ने सोशल मीडिया और ट्विटर के माध्यम से ही अधिकारियों से शिकायत की थी जिस पर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें