फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा बैराज पर बवाल मामले में दो सभासदों समेत 13 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। गंगा बैराज पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता, मारपीट और नेशनल हाईवे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। बैराज के गेज रीडर की तहरीर पर नगर पंचायत के दो सभासदों सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

एफआईआर में तीन महिलाएं और करीब 12 अज्ञात उपद्रवी भी शामिल हैं। पुलिस ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा और लोकसेवक पर हमले जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंगा बैराज के गेज रीडर संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बैराज के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में अवैध खेती करने वाले कुछ लोग उन पर निरंतर दबाव बना रहे थे। मंगलवार को आरोपी प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि गंगा के पानी को कम कर उसे नहरों में छोड़ दिया जाए। जब कर्मचारियों ने तकनीकी और सरकारी नियमों का हवाला दिया, तो आरोपी उग्र हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि भीड़ ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। इस दौरान गेज रीडर की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जब बैराज की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, तो उग्र भीड़ ने उनके साथ भी बदसलूकी की।
पुलिस ने इस मामले में सभासद रूपराम निषाद, सभासद पति सुरेश पंडित, विक्रम निषाद, महावीर सिंह, सतीश, सिटलू, राजाबाबू, नन्ने, शिवा कुमार, देवेंद्र कुमार, देवेंद्र की पत्नी, सरदार सिंह व इनकी पत्नी व पुत्री को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि, 10-12 महिलाएं व अन्य पुरुष अज्ञात में हैं।
वहीं, दूसरी ओर रिपोर्ट में नामजद कुछ लोगों का कहना है कि वे घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे। उनका दावा है कि स्थानीय राजनीति के चलते और कुछ रसूखदारों के दबाव में उनके नाम रिपोर्ट में घसीटे गए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात डाॅ. तेजवीर सिंह का कहना है कि साक्ष्यों और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें