फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दाताराम मार्ग के नवीनीकरण से खुर्जा शहर में जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। दाताराम चौक से महाराजा अग्रसेन स्कूल तक करीब एक किलोमीटर लंबी सीमेंटड रोड बनाई गई है। वहीं, अब सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य कराया जा रहा है। इससे शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका खुर्जा की ओर से यह निर्माण करीब 50 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। करीब तीन साल से यह सड़क जर्जर अवस्था में पड़ी थी, जहां पर सिटी स्टेशन जाने वाले यात्रियों का आवागमन भी रहता है। इसलिए मार्ग के निर्माण से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। सीमेंटड रोड और इंटरलॉकिंट टाइल्स लगने से मार्ग की चौड़ाई करीब 20 से 25 फुट हो गई है। ऐसे में वाहनों का आवागमन भी बना रहेगा। ऐसे में सिकंदराबाद और ढाकर रोड की ओर आने वाले वाहन आसानी से जंक्शन रोड की ओर जा सकेंगे। इससे गांधी रोड और जेवर अड्डा चौराहा पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल ने बताया कि मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इसमें सौंदर्यीकरण के लिए सड़क किनारे बड़े-बड़े गमले लगाए जाएंगे, जिसमें अलग-अलग फूलों के पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें