फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में बस अड्डे का जीर्णोद्धार, लग रहा जाम

Sun, 29 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
जाम - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के पुराने रोडवेज बस अड्डे का जीर्णोद्धार का काम अधर में लटक जाने से इस मार्ग पर पूरे दिन लोग जाम से जूझ रहे हैं। इससे अड्डे का निर्माण पूरा होने के बाद ही मुक्ति मिलेगी। बता दें कि शासन ने नगर के पुराने रोडवेज बस अड्डे का जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।
विज्ञापन


इस राशि में से एक करोड़ मिलने पर पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नए तरीके से नक्शा बनाकर निर्माण कार्य शुरू हो गया था। इसी बीच पुरातत्व विभाग ने बस अड्डे की जगह में मजार होने का दावा करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था। बाद में मामला सुलझने पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो गया। बस अड्डे का काम अधर में लटकने से यहां बसें सड़क पर खड़ी होती हैं।

इसके चलते यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि चुनाव के चलते निर्माण को मिलने वाली शेष राशि रुक गई है। चुनाव के बाद राशि मिलने पर निर्माण कार्य शुरू होगा। हालांकि, बसों को ठहरने के लिए वर्कशाप में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


कुछ अनुबंधित बसों के चालक अड्डे के सामने बस खड़ी कर देते हैं, जिससे परेशानी बन जाती है। वह जाम से निजात दिलाने के लिए बसों को वर्कशाप से ही संचालित करने का सख्त आदेश जारी करेंगे।

स्टेट हाईवे पर आधा घंटा रहा ट्रैफिक जाम
गुलावठी में स्टेट हाईवे 235 पर करीब आधा घंटा ट्रैफिक जाम रहा। जाम में कई बारातों के वाहन भी फंसे रहे। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की करीब पांच-पांच कतारें लग गईं। ट्रैफिक जाम का कारण विवाह-शादियों के कारण सड़क पर वाहनों की अधिकता बताई जाती है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया तथा ट्रैफिक को सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें