फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मगुरुओं का एलान: शादी में बैंड बाजा और डीजे पर हुआ नाच गाना तो इमाम नहीं पढ़ाएंगे निकाह, कहा- फैला रहे गंदगी

Mon, 13 Mar 2023 06:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

इमाम ने कहा कि शादी विवाह में डीजे, बैंड बाजे बजाकर व नाच गाना करके गंदगी फैलाई जा रही है। जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा हैं। इसलिए उन्होंने व अन्य गांव के इमामों ने निर्णय लिया कि डीजे, बैंड बाजे व नाच गाने वाले शादियों में लड़की व लड़कियों का निकाह नहीं पढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
धर्मगुरूओं का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गगांव मिट्ठेपुर में धर्मगुरूओं ने नई पहल की शुरूआत की है। धर्मगुरूओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर एलान किया है कि यदि गांव में लड़के व लड़कियों की शादी-विवाहों में डीजे, बैंड बाजा व नाच गाना हुआ तो वह निकाह नहीं पढ़ाएंगे। धर्मगुरूओं की इस पहल का समर्थन ग्रामीणों ने भी किया है।

विज्ञापन


गांव स्थित एक मस्जिद में गांव के इमामों व ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में चौपाल वाली मस्जिद के इमाम मौ. मुसब्बिर ने कहा कि शादी विवाह में डीजे, बैंड बाजे बजाकर व नाच गाना करके गंदगी फैलाई जा रही है। जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा हैं। इसलिए उन्होंने व अन्य गांव के इमामों ने निर्णय लिया कि डीजे, बैंड बाजे व नाच गाने वाले शादियों में लड़की व लड़कियों का निकाह नहीं पढ़ाएंगे। 

उन्होंने बताया कि ऐसा निर्णय सभी इमामों ने क्षेत्र का माहौल को सुधारने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए लिया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य फहीमुद्दीन मेवाती ने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरूओं का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने मांग की कि गांव मिट्ठेपुर के अलावा अन्य गांवों के लोग भी एक निर्णय को लागू करें।
विज्ञापन


बैठक में मौलाना अब्दुल वाहिद, मौलाना शफीकुरहमान, मौलाना हसन, मौलाना सरफराज, मौलाना ऐजाज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फहीमुद्दीन मेवती, तौफीक बीडीसी, उस्मान मेवाती, इकबाल, दिलशाद मेवाती, खालिद मेवाती, जाकिर मेवाती, तालिब हुसैन, हाजी खैर मौहम्मद, फिरोज सैफी, युसुफ अब्बासी, दिलशाद मेवाती, आजाद मेवाती आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मौलाना रफीक ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें