फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर झुलसाने लगी तपिश

Sun, 07 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
तपिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बूंदाबांदी और बादल छाने से मिली कुछ राहत के बाद एक बार फिर झुलसाने वाली तपिश शुरू हो गई । तापमान में बढ़ोतरी होने से लू का सामना भी हो रहा है। शनिवार को पारा चढ़कर अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने पर लोग तपिश का सामना करने से बचते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक पारा बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। शुरूआत में ही गर्मी ने अपना रंग दिखाया। इसके बाद कई बार बारिश और बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी भी आई। तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह बादल छाने और बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आने से कुछ राहत मिली थी। मगर, एक बार फिर अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

अधिकतम और न्यूनतम पारा भी बढ़ गया है। शनिवार इससे बचने को लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। मगर, राहत नहीं मिली। युवा वर्ग गर्मी से निजात पाने को नहर पर पहुंच गया। स्थिति यह रही कि घर से वहीं लोग बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम था। गर्मी से बचने को खासकर युवती-महिलाएं सिर ढक कर ही बाहर निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें