बुलंदशहर। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए प्राप्त आवेदनों को 10 जुलाई तक अधिकारी ऑनलाइन दर्ज कराए। इसके तहत सोमवार को अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स को लागू करने के बाद पुरस्कृत की जाने वाली ग्राम पंचायतों के नाम ऑनलाइन दर्ज कर राज्य स्तर पर सत्यापन के लिए प्रेषित किया जाएगा। इस दौरान डीएम ने सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण की निर्धारित नौ थीम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रत्येक थीम पर तीन ग्राम पंचायतों का चयन करने के निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिए। बैठक में पंचायत अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी मौजूद रहे। संवाद