फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निशुल्क बीज के लिए 31 तक कराएं रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राज्य सरकार की ओर से गन्ना उत्पादक कृषकों को दलहनी फसलें उड़द 20 किग्रा एवं मूंग 20 किग्रा के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उप कृषि निदेशक बबलू कुमार और जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि गन्ने की खेती करने वाले कृषकों को उड़द अथवा मूंग की सहफसली खेती करने के लिए निशुल्क बीज दिए जाएंगे। इच्छुक किसानों को कृषि दर्शन-दो पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के आधार पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयनित कृषकों को ब्लॉक स्तरीय राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज का वितरण किया जाएगा। इसके लिए किसान 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें