फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवित हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा: अवैध संबंध के शक में हत्या, डंडे से प्रहार कर उतारा मौत के घाट

Sat, 16 May 2026 11:32 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिकंदराबाद में हुए रवित हत्याकांड का 72 घंटे के भीतर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी से अवैध संबंधों के शक में यह हत्या की गई थी।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर निवासी रवित कश्यप यूपीपीसीएल की कार्यदायी संस्था का ठेकेदार था। वह शेरपुर गांव में रहकर काम कर रहा था और उसका शव श्मशान में मिला था। आरोपी रवि भाटी को अपनी पत्नी और मृतक के भतीजे पर अवैध संबंधों का शक था।

इसी शक के चलते रवि भाटी ने अपने पुत्र निखिल के साथ मिलकर रवित की हत्या कर दी। उन्होंने डंडे से प्रहार कर रवित को मौत के घाट उतारा। सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई से इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें