फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में राैनक ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
अनूपशहर से  राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली रौनक सिसोदिया। स्रोत:
विज्ञापन
अनूपशहर। क्षेत्र की होनहार बेटी रौनक सिसोदिया ने योग की दुनिया में कस्बे का नाम रोशन किया है। राज्य योगासन खेल संघ की ओर से अमरोहा के गजरौला में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में रौनक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

उन्होंने यह कामयाबी सीनियर ट्रेडिशनल इवेंट के बालिका वर्ग में पूरे प्रदेश से आए करीब 150 खिलाड़ियों को पछाड़कर हासिल की। इस जीत के साथ ही रौनक का चयन आगामी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यहां वे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मूल रूप से अनूपशहर की रहने वाली रौनक फिलहाल ग्वालियर के रानी लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन से पढ़ाई कर रही हैं। रौनक की इस सफलता से प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद उनके पिता बलजीत सिसोदिया व माता मुक्ता सिसोदिया, भाई धनंजय प्रताप सिंह और नेशनल कोच अंकित कुमार सुरान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

रौनक की इस उपलब्धि पर प्रदेश योगासन सचिव रोहित, बुलंदशहर योगासन सचिव व कार्यक्रम संचालक कपिल शर्मा सहित जिले के खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें