फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दुकानों पर नहीं बंटा राशन, हड़ताल पर रहे कोटेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी दुकानों पर नहीं बंटा राशन, हड़ताल पर रहे कोटेदार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले कोटेदार सोमवार को मांगों के समर्थन में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहे और राशन का वितरण नहीं किया। वहीं, दूसरी ओर डीएसओ के अनुसार मंगलवार से राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 1426 राशन की दुकान चलाने वाले कोटेदारों की मांगों के समर्थन में राशन विक्रेता कल्याण समिति उप्र और उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने पहले ही सोमवार को सांकेतिक हड़ताल कर राशन वितरण न करने का निर्णय ले लिया था। राशन विक्रेता कल्याण समिति उप्र के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रबोस सिंह रावत ने बताया कि कोटेदारों की कई ऐसी मांग हैं, जिन्हें काफी समय से पूरा नहीं किया जा रहा है, जबकि मांगों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। कोटेदारों की मांगों में कमीशन बढ़ाए जाने, राशन वितरण के लिए दुकान पर लगी पॉस मशीन को कंपनी द्वारा ठीक करवाने, राशन के खाली कट्टों का भुगतान करने, मध्याह्न भोजन का राशन दुकान तक निशुल्क पहुंचाने, आंगनबाड़ी को दिए जाने वाले राशन पर कमीशन देने, मिड-डे-मील का रुका हुआ भुगतान करवाने और पूर्व परिवहन बकाया का शीघ्र भुगतान करने सहित कई मांग शामिल हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि कोटेदारों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी। अब जनपद की सभी राशन की दुकानों पर मंगलवार से राशन का वितरण होगा। राशन का वितरण पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगा। राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें