फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग की गिनती के लिए दोबारा होगा रैपिड सर्वे

Sat, 24 Jun 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
सर्वे - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) की गिनती के लिए शासन दोबारा रैपिड सर्वे कराएगा। सपा सरकार में कराए गए रैपिड सर्वे को योगी सरकार ने रिजेक्ट कर दिया है। आरोप है कि सपा सरकार में आनन-फानन में गलत-सही रैपिड सर्वे कराया गया था। इससे शहर के कई इलाके सर्वे से छूट गए थे।
विज्ञापन


पिछले ओबीसी रैपिड सर्वे को गलत बताते हुए शासन ने नए सिरे से सर्वे का आदेश दे दिया है। नगर निकायों को ओबीसी की गिनती 45 दिन के भीतर करनी होगी। बता दें कि पुराने रैपिड सर्वे में ओबीसी की संख्या बढ़ने के बजाय घट गई थी। आरोप है कि कई कालोनियों में रैपिड सर्वे के लिए टीम पहुंची भी नहीं, सर्वे के बाद दर्ज की गई

आपत्तियों का निस्तारण संतोषजनक नहीं हुआ। इओ नगर पालिका एके सिंह ने बताया 19 जून से ओबीसी रैपिड सर्वे शुरू करवा दिया गया है। 45 दिन के भीतर रैपिड सर्वे को       पूरा     करने का आदेश शासन से मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें