फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मां की हत्या की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुलावठी।
नगर क्षेत्र निवासी एक किशोरी को उसकी मां की हत्या की धमकी देकर करीब चार माह तक आरोपी पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय भतीजी की गत तीन अप्रैल को अचानक तबियत खराब हो गई थी। जिसे चिकित्सक को दिखाया गया। जिस पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। पूछताछ पर किशोरी ने बताया कि करीब चार माह पूर्व पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को हत्या की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। साथ ही उसके बाद कई बार आरोपी ने पीड़िता को उसकी मां की हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जल्द ही उसके न्यायालय के समक्ष बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

आरोपी ने गर्भपात की खिलाई थी दवा
परिजनों व पुलिस ने जब पीड़िता से पूछताछ की तो उसने बताया कि बीते दिनों जब उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई तो आरोपी युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी थी। जिससे उसकी हालत अधिक बिगड़ गई।
विज्ञापन

मामले में एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें