अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी के साथ गांव निवासी युवक ने कई बार डरा धमकाकर दुष्कर्म किया, जिससे उसकी बेटी गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने उसकी बेटी को गर्भपात की दवा खिला दी। जिससे उसका गर्भपात हो गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद