डिबाई। दौलतपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में गत 23 जुलाई की देर रात को घर से शौच के लिए खेत पर गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। शिकायत करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि गत 23 जुलाई की देर रात को उनकी पुत्री घर से खेत पर शौच के लिए गई थी। जहां, पहले से ही गांव निवासी दो युवक मौजूद थे। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी पुत्री को खेत में खींच लिया और एक ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया और उसके साथी ने अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1), 3/4 पोक्सो एक्ट 3(2) 50 एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है। संवाद