फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: टॉफी-बिस्कुट का लालच देकर मासूम के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसिकंदराबाद। सड़क किनारे खेल रही छह वर्षीय मासूम को अज्ञात बाइक सवार युवक टॉफी-बिस्कुट का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे घर के पास छोड़कर भाग गया। बच्ची के परिजन कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित एक भट्टे पर कार्य करते हैं।
विज्ञापन


जनपद अलीगढ़ निवासी महिला ने बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक भट्टे पर परिवार के साथ मजदूरी करती हैं। शनिवार की दोपहर उनकी छह वर्षीय बेटी सड़क किनारे खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्ची लापता हो गई। उन्होंने बच्ची की काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। करीब तीन घंटे बाद बच्ची सड़क से घर लौटती दिखी। वह काफी डरी-सहमी थी।
पूछताछ में बेटी ने बताया कि एक अंकल उसको टॉफी-बिस्कुट दिलाने का लालच देकर बाइक से अपने साथ ले गए थे। वहां उन्होंने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद उसे घर के पास छोड़ दिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने आसपास के पूरे क्षेत्र में युवक की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक द्वारा मासूम के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - पूर्णिमा सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें