खुर्जा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर युवती की भांजी से मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि गत नौ मई को उसके माता-पिता और वह काम से बाहर गए हुए थे। घर पर उसकी भांजी, बहन और पत्नी मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी एक युवक गाली गलौज करते हुए उनके घर में घुस आया। विरोध करने पर आरोपी ने तीनों के साथ मारपीट की। साथ ही आरोपी ने पीड़ित की बहन के साथ दुष्कर्म किया। पत्नी के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीणों को आते हुए देख आरोपी उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकला। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। इसमें पीड़िता से बातचीत की जा रही है। प्रकरण की जांच, पीड़ित पक्षों के बयान और जांच के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद