फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म

सार

नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्मबुलंदशहर।पीड़िता ने मामले में कोर्ट के आदेश पर लखनऊ निवासी आरोपी के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली तो इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात क्षेत्र की गंगा नगर कालोनी में बने फ्लैटों में ले जाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में कोर्ट के आदेश पर लखनऊ निवासी आरोपी के खिलाफ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दिल्ली के मोदीनगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि लखनऊ के सरोजनी मार्ग निवासी आरोपी के साथ उसकी जान पहचान थी। आरोपी ने खुद को बुलंदशहर में तैनात होने की बात कहते हुए एक कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे बुलंदशहर बुलाया और गंगा नगर कालोनी में बने अपने फ्लैट पर ले गया। जहां पर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली तो इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने बार-बार फोन करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते अब पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर लखनऊ के सरोजनी मार्ग निवासी आरोपी गीतेश आनंद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब पीड़िता से वार्ता करते हुए घटनाक्रम का पता लगाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें