फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की जमानत का झांसा देकर किया दुष्कर्म

सार

पति की जमानत का झांसा देकर किया दुष्कर्मबुलंदशहर\/खानपुर।इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता का कहना है कि वर्तमान में वह पांच माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की जमानत का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर/खानपुर। पति की जमानत कराने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की करतूत से पीड़िता पांच माह की गर्भवती है। पति दो वर्ष से जिला कारागार में सजा काट रहा है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब आठ माह पूर्व खानपुर निवासी दो आरोपियों ने पति की जमानत कराने का आश्वासन दिया। इसके करीब एक माह बाद उनमें से एक आरोपी उसके घर आया। तमंचा दिखाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो व फोटो भी ले लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। गत 28 अगस्त को दूसरा आरोपी उसे दारोगा से मिलवाने की बात कहकर बुगरासी ले गया। जहां उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी और बेहोशी की हालत में उसने भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने पर पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे हत्या की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि वर्तमान में वह पांच माह की गर्भवती है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें