फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

सार

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्जजहांगीराबाद।पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी कन्हैया राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी का बड़ा भाई पीड़िता का जीजा है।
अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी लगभग बीस दिन पहले अपनी बहन के यहां रहने आई थी। इसी दौरान बहन के देवर से मुलाकात होने पर दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। पीड़ित किशोरी के पिता ने आरोपी पर उसकी नाबालिग पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुत्री द्वारा पूरा मामला बताए जाने पर आरोपी से जब शादी के लिए बात की गई तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी कन्हैया राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही उसके न्यायालय के समक्ष बयान भी दर्ज करा दिए जाएंगे। मामले की गहनता से विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें