फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म
विज्ञापन

ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा के साथ युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शोर शराबा होने पर पीड़िता के पिता ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकला। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। बताया गया कि शनिवार रात को वह अपने परिजनों के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान देर रात करीब दो बजे गांव निवासी एक दबंग प्रवृत्ति का युवक छत से होकर उसके घर के अंदर पहुंच गया। उस दौरान छात्रा अपनी चारपाई पर सो रही थी। उसी दौरान युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता के शोर मचा दिया और शोर सुनकर छात्रा के पिता की नींद खुल गई। जब उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर तमंचा तान दिया और हत्या की धमकी दी। इसके बाद पिता ने आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन, आरोपी ने फायरिंग कर दी और भविष्य में भुगत लेेने की धमकी देकर भाग निकला। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मामले की जानकारी पीड़िता के पिता ने थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। रविवार शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें