फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को खिलाया नशीला पदार्थ, किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों को खिलाया नशीला पदार्थ, किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोस में ही रहने वाले गैर समुदाय के युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर उसके परिजनों को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी घर में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी एक 14 वर्षीय पुत्री है। जिसे मोहल्ला निवासी आरोपी युवक मोहसीन ने अपनी बातों से बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि गत 17 मार्च को आरोपी मोहसीन ने उनकी पुत्री को बुलाया और उसे कोई नशीला पदार्थ दे दिया। साथ ही आरोपी ने उक्त नशीला पदार्थ परिजनों को खिलाने के लिए कहा। बताया गया कि किशोरी आरोपी के झांसे में आ गई और परिजनों को खाने की किसी वस्तु में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। आरोप है कि परिजनों के बेसुध होने पर आरोपी घर में घुस आया। जहां आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों के होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। किशोरी के जल्द ही न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे, फिलहाल उसका मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। मामले में गहनता से जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें