फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में विवाहिता से दुष्कर्म, हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में विवाहिता से दुष्कर्म, हत्या की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और एक ससुरालीजन पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पहले उसका निकाह बुलंदशहर नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया, लेकिन ससुरालीजन उक्त दहेज से खुश नहीं थे और दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि पति और अन्य ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज के लिए उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। पति द्वारा कई बार गलत कृत्य किया गया। बीते दिनों उसको जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। एक ससुरालीजन द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों ससुराल पक्ष के ही एक व्यक्ति द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें