फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला कांड : रामघाट थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कार्तिक मेले के आयोजन के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के झूला संचालन करने और हादसे में बच्ची की जान जाने के मामले में थानाध्यक्ष यंग बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लापरवाही पर कार्रवाई की है। पुलिस विवेचना में यह सामने आया कि थानाध्यक्ष ने आयोजित किए जा रहे मेले में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे झूलो पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे उनकी गंभीर लापरवाही उजागर हुई। उसी दौरान एक झूले के क्षतिग्रस्त होने से मासूम बच्ची की जान चली गई। एसएसपी ने बताया कि यंग बहादुर सिंह के स्थान पर तत्काल प्रभाव से औरंगाबाद थाना क्षेत्र की चौकी लखावटी के इंचार्ज संदीप कुमार को रामघाट का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें