फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सकल हंस में राम बिराजे... राम बिना कोई धाम नहीं’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सकल हंस में राम बिराजे... राम बिना कोई धाम नहीं’
विज्ञापन

बुलंदशहर। अयोध्या में प्रधानमंत्री द्वारा श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन के बाद जनपदवासियों के मन में कबीर दास जी की यह लाइनें ‘सकल हंस में राम बिराजे... राम बिना कोई धाम नहीं’ चरितार्थ हुईं। भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ जनपद में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान कर मिठाई बांटी और टीवी पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को मंदिर निर्माण की बधाई दी। शाम को लोगों ने दीये जलाकर अपनी आस्था और खुशी का इजहार किया।
राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को हुए भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जनपद के लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह सांसद डॉ. भोला सिंह ने मंदिर निर्माण की खुशी में अपने यमुनापुरम स्थित आवास पर हवन का आयोजन कर मंदिर निर्माण का कार्य सकुशल संपन्न होने की कामना की। इसके बाद उन्होंने कुष्ठ आश्रम में लड्डु के प्रसाद का वितरण किया। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने जनपदवासियों को राम मंदिर निर्माण शुरू होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर देश के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। मंदिर निर्माण की बेला में हम इतिहास के साक्षी हैं। भाजपा कार्यालय पर बुधवार को सुबह से ही कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच गए। राम मंदिर के भूमि पूजन होते ही सभी ने आतिशबाजी छोड़कर राम भजन पर जमकर डांस किया। जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने कहा की राम सबके हैं और सभी राम के हैं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मनोज गर्ग ,जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, जला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, संतोष बाल्मीकि, दीपक ऋषि, नागेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे। शिवसेना के पदाधिकारी चौक बाजार स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे और वहां भगवान का कीर्तन कर आरती की। जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा, राजीव सिंह, सुधीर सैनी, विजय गुप्ता, बबिता तंवर आदि उपस्थित रहे। पालिका चेयरमैन द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम की खुशी में नगरवासियों को करीब साढ़े सात कुंतल मिठाई का वितरण किया। वहीं, बुधवार को पालिका सभासदों संग श्री राम मंदिर भूमिपूजन का टेलीविजन पर प्रसारण देखा। श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा-अर्चना कर भगवान राम से देश की समृद्धि की कामना की। वहीं, मंदिरों में भजन-कीर्तन व सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही दीपक भी जलाए।
विज्ञापन

नगर की साफ-सफाई कर दूधिया रोशनी से चमकाया
पालिका द्वारा अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के अवसर पर नगर के विभिन्न चौराहों पर रंगोली सजाई गई। इसके अलावा नगर की साफ-सफाई कर स्वागत के लिए सड़कों पर चूने का छिड़काव कराया गया। सूर्यास्त होने से पूर्व नगर दूधिया रोशनी में नहा गया। पालिका द्वारा कालाआम चौराहे समेत अन्य स्थानों को झालरों से सजाया गया।
हवन यज्ञ समेत आयोजित हुए अन्य कार्यक्रम
नगर के सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर खुशी मनाई गई। स्कूल के संस्थापक नंद कुमार शर्मा ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद यह खुशी का दिन आया है। संपूर्ण देश स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सेंट मोमिना स्कूल के संचालक शाह फैसल ने बताया कि श्रीराम किसी एक के नहीं सभी भारतवासियों के हैं। राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन होना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। शिवसेना नगराध्यक्ष प्रवेश लोधी के कार्यालय पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के पदाधिकारियों ने शामिल होकर यज्ञ में आहुति दी और जय श्रीराम के नारे लगाए। नगर के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर भूमिपूजन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। संचालक ऋतिक शर्मा ने बताया कि अयोध्या में भव्य भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण का सैकड़ों वर्ष पुराना सपना अब पूरा हुआ हैं। सदर तहसील क्षेत्र के गांव जसनावली खुर्द में बीडीसी सदस्य अजीत सिंह द्वारा भूमिपूजन कार्यक्रम होने के बाद करीब दो कुंतल घेवर का वितरण किया गया। नगर के शिकारपुर रोड पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज ने बताया कि भाजपा सरकार ने जो नारा दिया था, वह बुधवार को पूरा करके दिखा दिया। इस शुभ घड़ी का लोगों को वर्षों से इंतजार था। संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल के कार्यालय पर श्रीराम सभा के पदाधिकारियों संग भूमिपूजन कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया और व्यापारियों को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नीरज जिंदल ने कहा कि निश्चित तौर पर आज का दिन एतिहासिक दिन है आज के दिन का इंतजार 135 करोड़ देशवासियों को बहुत दिन से था, करीब 492 वर्ष, 78 युद्ध, 1,74,000 हिंदुओं के बलिदानों के बाद आज का दिन देखने को मिला है। कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भी भूमि पूजन कार्यक्रम होने के बाद बाजार में मिठाई वितरित की। महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भारत के लिए यह गर्व की बात है कि सभी धर्म के लोग भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए आगे आए। वहीं, भूतेश्वर स्थित सनातन धर्म सत्संग मंडल सरस्वती शिशु मंदिर में रामचरित मानस की चौपाइयों का पाठ किया गया। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि सन 1989 से रामभक्तों को जिस दिन का इंतजार था। वह दिन बुधवार को भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ पूरा हो गया।
विज्ञापन

गंगा स्नान कर मनाई खुशी
भाभीजी घर पर हैं और जीजाजी छत पर हैं के लेखक मनोज संतोषी ने नरौरा के रामघाट पर गंगा स्नान कर खुशी का इजहार किया। मनोज संतोषी ने बताया कि 1990 से राम मंदिर निर्माण होने का सपना देख रहे हैं। राम मंदिर निर्माण शुरू होने पर गंगा स्नान करने की प्रतिज्ञा की थी, जिसे पूरा करने के लिए वह मुंबई से कार द्वारा रामघाट आए। बताया कि मंदिर प्रभु श्रीराम में आस्था का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें