फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निगम की बसों में बहनें कल से कर सकेंगी निशुल्क सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। रक्षाबंधन पर बहनें निगम की बसों में इस बार तीन दिन निशुल्क सफर कर सकेंगी। शुक्रवार से बुलंदशहर, खुर्जा एवं सिकंदराबाद डिपो की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क सफर की सुविधा शुरू हो जाएगी। रक्षाबंधन का त्योहार नौ अगस्त को है। इससे पहले निगम की बसों के फेरे बढ़ाने के साथ अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो गया है। बुलंदशहर डिपो के साथ-साथ खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो की बसों का भी संचालन लगातार हो रहा है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रबंध निदेशक ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तीन दिन निशुल्क सफर की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में संचालित निगम की बसों में शुक्रवार सुबह छह बजे से रविवार रात 12 बजे तक महिलाओं को निशुल्क सफर की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान महिलाओं को शून्य धनराशि का टिकट जारी होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें