फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कहासुनी में हुए विवाद को लेकर की थी राजू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला पक्का बाग छासियावाड़ा निवासी राजू (40वर्ष) पुत्र रामकिशोर की हत्या नगर के मोहल्ला खदरा झारखंडी निवासी सैफ अली खान उर्फ साहिल ने कहासुनी में हुए विवाद को लेकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 18 मार्च 2023 को नगर की शाह जी डेयरी के सामने स्थित कब्रिस्तान में राजू का शव लहूलुहान हालत में मिला था। राजू अविवाहिता था और अपने भतीजे दुर्गेश के पास रहता था। वह नगर की अनाजमंडी में पल्लेदारी करता था। मामले में दुर्गेश ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि जांच के दौरान सैफ अली खान का नाम प्रकाश में आया था। जिसे शनिवार को जेवर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सैफ अली खान ने बताया कि नशे की हालत में उसका किसी बात को लेकर राजू के साथ विवाद हो गया। आक्रोश में उसने राजू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गया। बताया कि पूछताछ के आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें