फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रजपुरा और ब्रजनाथपुर चीनी मिल बंद, अनूपशहर चीनी मिल आज होगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के किसानों का गन्ना खरीदने वाली हापुड़ की ब्रजनाथपुर और संभल की रजपुरा चीनी मिल बंद हो गई है। वहीं, अनूपशहर चीनी मिल बृहस्तिवार तक चलेगी। इसके अलावा गन्ना विभाग ने अन्य चीनी मिलों को बंद करने का भी समय निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने बताया कि जिले में किसानों का आठ चीनी मिल खरीद करती हैं। इनमें शामिल हापुड़ की ब्रजनाथपुर और संभल की रजपुरा चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र संपन्न हो गया है। जिले की अनूपशहर चीनी मिल बृहस्पतिवार तक चलेगी। अमरोहा की चंदनपुर और हापुड़ की सिम्भावली चीनी मिल में 20 अप्रैल तक गन्ना पेराई सत्र चलेगा। जिले की वेव शुगर मिल 15 अप्रैल तक चलेगी। जबकि साबितगढ़ चीनी मिल का संचालन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। अगौता चीनी मिल 10 मई तक चलेगी। इस बार जिले में 75 हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ने की पैदावार की गई। गन्ना उत्पादक किसान 1.40 लाख से अधिक हैं। जो चीनी मिल चल रही हैं, उनसे जुड़े किसानों को चाहिए कि वह अपने गन्ना पर्ची आते ही क्रय केंद्र अथवा मिल गेट पर पहुंचा दें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रयास किया जा रहा है कि सभी किसानों का गन्ना खरीदा जाए और इसके लिए लगातार किसानों को गन्ना पर्ची जारी की जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें